फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   368 lakh rupees for panchayat

18 पंचायतों को 368 लाख रुपये की सौगात

Sat, 19 Jul 2014 02:21 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Jul 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
368 lakh rupees for panchayat

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में आदर्श नगर योजना के तहत प्रदेश की 18 नगर पंचायतों को अवस्थापना सुविधाओं के लिए 368 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जिन 18 नगर पंचायतों को धन दिया गया है उनमें कानपुर देहात की डेरापुर नगर पंचायत, अलीगढ़ की जट्टारी नगर पंचायत, सिद्धार्थनगर की उसका बाजार नगर पंचायत, मऊ की अमिला नगर पंचायत, उन्नाव की पुरवा व नवाबगंज नगर पंचायत, कासगंज की मोहनपुर, बागपत की टीकरी नगर पंचायत, मथुरा की राधाकुंड नगर पंचायत, नंदगांव नगर पंचायत व फरह नगर पंचायत व सोनभद्र की चोपन नगर पंचायत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षकों का वेतन बढ़ा
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पालिका केंद्रीयत सेवा के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों का वेतनमान बढ़ा दिया है।

इन्हें भी चिकित्सा शिक्षा के मुख्य खाद्य निरीक्षकों के समान वेतन बैंड-2 के तहत 9300-34800 ग्रेड वेतन-4600 रुपये वेतन मिलेगा।

यह जानकारी सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने दी। कहा कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ एक दिसंबर 2008 से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed