फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 trains including Lucknow Intercity canceled 64 will run on alternate routes

मेगा रूट ब्लॉक: रेल यात्री ध्यान दें... लखनऊ इंटरसिटी समेत 36 ट्रेनें निरस्त, 64 के बदले मार्ग; देखें लिस्ट

Fri, 11 Oct 2024 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Oct 2024 11:29 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर बीच तीसरी लाइन की प्री-नान इंटरलाकिंग का कार्य डोमिनगढ़ स्टेशन पर 14 से 25 अक्तूबर तक होगा।

विज्ञापन
36 trains including Lucknow Intercity canceled 64 will run on alternate routes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर बीच तीसरी लाइन की प्री-नान इंटरलाकिंग का कार्य डोमिनगढ़ स्टेशन पर 14 से 25 अक्तूबर तक होगा। इसके बाद 26 व 27 अक्तूबर को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण गोरखपुर स्टेशन पर आने-जाने वाली 130 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी समेत 36 ट्रेनें इस दौरान निरस्त रहेंगी। इसके अलावा वैशाली, गोरखधाम समेत 64 ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी। 15 ट्रेनों को रिशेड्यूल, 09 को शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसके अलावा छह ट्रेनों का समय बदलेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कार्य के पूरा होने पर दिवाली में अतिरिक्त ट्रेनें चलाने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


निरस्तीकरण
1. गोरखपुर से 15 से 23 अक्तूबर तथा 25 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रहेगी।
2. लखनऊ जंक्शन से 15 से 26 अक्तूबर तक चलने वाली लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
3. छपरा से 16 से 25 अक्तूबर तक चलने वाली छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
4. ग्वालियर से 16 से 26 अक्तूबर तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5. बरौनी से 17 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
6. ग्वालियर से 16, 20, 23 एवं 27 अक्तूबर को चलने वाली ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
7. बरौनी से 17, 21, 24 एवं 28 अक्तूबर को चलने वाली बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
8. आनंद विहार टर्मिनस से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
9. सहरसा से 15 से 28 अक्तूबर तक चलने वाली सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
10. आनंद विहार टर्मिनस से 16, 19, 21, 23 एवं 26 अक्तूबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
11. बापूधाम मोतिहारी से 18, 20, 22, 25 एवं 27 अक्तूबर को चलने वाली बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
12. गोरखपुर से 17, 20, 22, 24 एवं 27 अक्तूबर को चलने वाली गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
13. दिल्ली से 16, 19, 21, 23 एवं 26 अक्तूबर को चलने वाली दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
14. छपरा कचहरी से 13 से 26 अक्तूबर तक चलने वाली छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
15. गोमती नगर से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
16. गोरखपुर एवं बहराइच से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
17. भटनी एवं अयोध्या धाम से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली भटनी-अयोध्या धाम-भटनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
18. सीतापुर एवं शाहजहांपुर से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
19. गोरखपुर एवं गोंडा से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
20. गोंडा एवं सीतापुर से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोंडा-सीतापुर-गोंडा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
21. गोरखपुर एवं गोंडा से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
22. नकहा जंगल एवं नौतनवा से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
23. नकहा जंगल एवं नौतनवा से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
24. गोरखपुर एवं बढ़नी से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
25. गोंडा एवं सीतापुर से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोंडा-सीतापुर-गोंडा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
26. मुजफ्फरपुर से 19 एवं 26 अक्तूबर को चलने वाली मुजफ्फरपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
27. हरिद्वार से 18 एवं 25 अक्तूबर को चलने वाली हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
28. आगरा कैंट से 18 एवं 25 अक्तूबर को चलने वाली आगरा कैंट-फारबिसगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
29. फारबिसगंज से 19 एवं 26 अक्तूबर को चलने वाली फारबिसगंज-आगरा कैंट विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
30. लालकुआं से 14 एवं 21 अक्तूबर को चलने वाली लालकुआं-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
31. वाराणसी सिटी से 15 एवं 22 अक्तूबर को चलने वाली वाराणसी सिटी-लालकुंआ विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
32. मऊ से 17 एवं 24 अक्तूबर को चलने वाली 05301 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
33. आनंद विहार टर्मिनस से 18 एवं 25 अक्तूबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
34. गोरखपुर एवं गोमती नगर से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
35. ऐशबाग से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
36. गोरखपुर से 15 से 28 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed