फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   350 bed covid hospital in awadh shilpgram is about to start

अवध शिल्पग्राम में 350 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल में सात दिन बाद से भर्ती

Mon, 26 Apr 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
350 bed covid hospital in awadh shilpgram is about to start
लखनऊ। अवध शिल्पग्राम में कोरोना मरीजों के लिए डीआरडीओ तेजी से कोविड अस्पताल तैयार कर रहा है। अगले सात दिनों में यहां 350 बेड का कोविड अस्पताल तैयार हो जाएगा। फिलहाल अस्पताल का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। बेड लग रहे हैं। मॉनिटर लगाए जा रहे हैं और बेड तक ऑक्सीजन पाइप तेजी से बिछाई जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम भी चल रहा है। अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन कॉलोनी में डिफेंस एक्सपो स्थल पर 1000 बेड का कोविड अस्पताल डीआरडीओ के सहयोग से बनाने की बात कही है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी में 600 बेड के दो अस्थायी कोविड अस्पताल डीआरडीओ द्वारा बनाने की बात कही है। ये हज हाउस और फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम में बनने थे। हालांकि, बाद में डीआरडीओ की टीम ने गोल्डन ब्लॉसम को ड्रॉप कर पूरा फोकस अवध शिल्प ग्राम को कोविड अस्पताल बनाने पर किया है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि यहां 350 बेड का अस्पताल सात दिन में बन जाएगा। इसके बाद मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। इसके बाद हज हाउस व डिफेंस एक्सपो स्थल पर कोविड अस्पताल बनाने का काम काम शुरू होगा।
विज्ञापन

हर सुविधा से लैस होगा अस्पताल
अवध शिल्पग्राम कोविड अस्पताल हर सुविधा से लैस होगा। यहां मरीजों की देखरेख के लिए बेस्ट टीम लगेगी। साफ सफाई से लेकर दवाओं तक की पर्यात्प व्यवस्था रहेगी। मरीजों के तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था भी रहेगी। एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। मरीजों व स्टाफ के लिए अलग-अलग टॉयलेट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में 60 बेड का अस्पताल भी लगभग तैयार
छावनी परिषद प्रशासन की ओर से 60 बेड का कोविड अस्पताल तोपखाना के आरए बाजार इंटर कॉलेज में बनकर लगभग तैयार है। इसके लिए कैंट विधायक ने 25 लाख रुपये दिए थे। अस्पताल में बेड लग गए हैं और ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले दो से चार दिनों में अस्पताल ऑपरेशनल हो जाएगा। यह अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होगा। पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम कमिश्नर अस्पताल का निरीक्षण करने आएंगे। इसके बाद इसे शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed