फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   350 artworks by 105 artists from across the country will be on display.

Lucknow News: देश के 105 कलाकारों की 350 कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन

Sat, 25 Oct 2025 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
350 artworks by 105 artists from across the country will be on display.
लखनऊ। फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की ओर से एक नवंबर से 30 दिवसीय लखनऊ स्पेक्ट्रम कला–2025 आर्ट फेयर का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित 105 कलाकारों की 350 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म अभिनेता पंकज झा और तीन राज्यों के पद्मश्री चित्रकारों की कृतियां इसमें आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन


इस गैलरी की निदेशक नेहा सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के क्यूरेटर होंगे भूपेंद्र कुमार अस्थाना, राजेश कुमार और गोपाल सामंत्री। भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की स्थापना 2019 में हुई थी। इस प्रदर्शनी का आयोजन 1 से 30 नवंबर तक फीनिक्स पलासियो में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला, सिरामिक, टेराकोटा, मेटल, प्रिंटमेकिंग, फोटोग्राफी और म्यूरल जैसे विविध माध्यमों में सृजित रचनाएं शामिल होंगी। इस वर्ष दर्शक फिल्म अभिनेता पंकज झा, मध्य प्रदेश से पद्मश्री भूरी बाई, उत्तराखंड से पद्मश्री विजय शर्मा और बिहार से पद्मश्री श्याम शर्मा की कृतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed