फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 thousand applicants are waiting for learning DL

लखनऊः लर्निंग डीएल के इंतजार में 35 हजार आवेदक, तीन से 30 दिन पहुंच गई वेटिंग

Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
35 thousand applicants are waiting for learning DL
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर जुर्माना 5000 रुपये होने के बाद लखनऊ में लर्निंग डीएल बनवाने वाले आवेदक 35 गुना तक बढ़ गए हैं। पहले जहां 1000 आवेदक कतार में थे, अब यह संख्या 35 हजार तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

आवेदकों में 24 हजार कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) एवं 11 हजार देवा रोड के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) के हैं।
विज्ञापन


आरटीओ में लर्निंग डीएल का आवेदन करने पर 60 दिन बाद एवं एआरटीओ में आवेदन पर 30 दिन बाद का टाइम स्लॉट (बायोमेट्रिक टेस्ट की तारीख व समय का आवंटन) मिल रहा है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभी बिना डीएल के ही गाड़ी दौड़ा रहे हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बढ़ रहे आवेदक

35 thousand applicants are waiting for learning DL
प्रतीकात्मक तस्वीर
रोजाना बढ़ रहे आवेदक
आरटीओ में पहले रोजाना 250 एवं एआरटीओ में 150 लर्निंग डीएल बनते थे। इन दिनों आरटीओ में यह संख्या 400 व एआरटीओ में 200 पहुंच गई है। यानी 600 आवेदक लर्निंग डीएल बनने की प्रक्रिया पूरा कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी वेटिंग बढ़ती जा रही है।  

तीन से 30 दिन पहुंची वेटिंग
एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग डीएल बनवाने की वेटिंग तीन दिन से बढ़कर 30 दिन पहुंच चुकी है। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि उनके कार्यालय के लगभग 11 हजार आवेदक लर्निंग डीएल के लिए इंतजार कर रहे हैं।

छह माह रहती है वैधता
लर्निंग डीएल की वैधता छह माह होती है। आवेदक को लर्निंग डीएल बनने के एक माह बाद या छह माह की अवधि में उसे परमानेंट डीएल में तब्दील कराना पड़ता है। इसके लिए नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। टाइम स्लॉट मिलने पर बायोमीट्रिक टेस्ट कराना पड़ता है। आरटीओ ऑफिस में परमानेंट डीएल की वेटिंग दो से तीन दिन चल रही है। वहीं, एआरटीओ ऑफिस में आवेदन के दूसरे दिन का टाइम स्लॉट मिल रहा है।   

लर्निंग डीएल को 60 दिन की वेटिंग

35 thousand applicants are waiting for learning DL
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरसी के आवेदकों में बढ़ोतरी
मोटर यान संशोधन अधिनियम में बिना आरसी के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर अब पांच से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूलने की व्यवस्था की गई है। इस कारण आरसी नवीनीकरण एवं डुप्लीकेट आरसी बनवाने वालों की भी संख्या बढ़ी है।

राजधानी में कुल वाहन --    23.10 लाख
कुल डीएल धारक --         10.50 लाख

लर्निंग डीएल को 60 दिन की वेटिंग
एक सितंबर से मोटर यान संशोधन अधिनियम लागू होने पर भारी भरकम जुर्माने के प्रावधान से लर्निंग डीएल बनवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आरटीओ ऑफिस से लर्निंग डीएल बनवाने के लिए जिस दिन ऑनलाइन अप्लाई करेंगे उसके 60 दिन बाद प्रक्रिया पूरी करने का टाइम स्लॉट मिलेगा।  - सर्वेश चतुर्वेदी, लाइसेंस प्राधिकारी, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed