फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 schools are running without principal

'खेल' करने के लिए प्रिंसिपल का पद किया गायब

Mon, 30 Jun 2014 10:13 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
35 schools are running without principal

प्रदेश के 35 सहायता प्राप्त स्कूलों ने शासन को बताया है कि उनके यहां प्रिंसिपल का पद ही नहीं है। स्कूल प्रबंधन की यह सूचना शासन के गले नहीं उतर रही।

विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने सरप्लस भर्ती से बचने के लिए तो ऐसा नहीं किया। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने अफसरों को नए सिरे से संबंधित स्कूलों के प्रबंधन से तत्काल सूचना मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी बताने को कहा गया है कि प्रथम वेतन बिल, सर्वेक्षण आख्या तथा प्रधानाचार्य व अन्य पदों के सृजन संबंधी आदेश की मूल प्रति में वास्तविक संख्या क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2,881 शिक्षक व प्रधानाचार्य सरप्लस हैं

35 schools are running without principal

गौरतलब है कि हापुड़ समेत कई जगहों पर प्रधानाचार्य का पद शून्य दिखाया गया है।

राज्य सरकार निजी क्षेत्रों में चलने वाले स्कूलों को समय-समय पर अनुदान देती रहती है। प्रदेश के सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 2,881 शिक्षक व प्रधानाचार्य सरप्लस बताए गए हैं।

इसके आधार पर जिलेवार अनुदानित स्कूलों, उसमें स्वीकृत पद, भरे गए पद और खाली पदों का ब्योरा शासन स्तर पर मांगा गया।

जिलेवार मांगी गई थी रिपोर्ट

35 schools are running without principal

विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के 4,385, प्रवक्ता के 21,892, सहायक अध्यापक के 70,844, प्रधान लिपिक के 2,502, लिपिक के 8,407, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 41,020 पद स्वीकृत हैं।

शिकायतों के आधार पर हुई जांच में सहायता प्राप्त स्कूलों में 2,881 शिक्षक-कर्मचारी प्रदेश में सरप्लस पाए गए हैं।

शासन स्तर पर इसकी पुष्टि करने के लिए एक बार फिर से जिलेवार रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन 35 स्कूलों ने जो सूचनाएं भेजी उसमें प्रधानाचार्य के पदों को शून्य दिखा दिया गया।

इन स्कूलों में नहीं हैं प्रिसिंपल के पद

35 schools are running without principal

दिगंबर जैन हाईस्कूल बड़ौत, एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा, कन्या कस्तूरबा इंटर कॉलेज खेकड़ा सभी बागपत, जनता इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर, तालीम ओ तरक्की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठसैनी दोनों हापुड़, आदर्श इंटर कॉलेज थमरावा, पटेल इंटर कॉलेज मल्लावां, ठाकुरजी इंटर कॉलेज हेरवल, विद्यापीठ इंटर कॉलेज बावन सभी हरदोई, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरिया सभी सीतापुर, पीके इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी, लोकमान्य इंटर कॉलेज जनकीनगर सेवरही, बुद्ध इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका विद्यालय सखवनिया, किसान विद्यालय बेलवा बहुआ सभी कुशीनगर, गुलराजी देवी विद्यालय महुआबारी लाररोड देवारिया।

ये भी हैं लि स्ट में

35 schools are running without principal

सीवी इंटर कॉलेज तरवां, अशरिफया इंटर कॉलेज माहुल, श्रीपति इंटर कॉलेज सजई खानजहांपुर सभी आजमगढ़, राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज फैजाबाद, खिलाड़ी बाल विद्यालय, भक्त दल भंजन विद्यालय खुजरी दोनों बाराबंकी, बाबू भगवान लाल आदर्श इंटर कॉलेज पेठिया अंबेडकरनगर, बाबा बासुदेव दास इंटर कॉलेज अलीनगर संतकबीरनगर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज वाराणसी, अजीमिया इस्लामिया इंटर कॉलेज गाजीपुर, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुगलसराय, रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुगलसराय, नगर पालिका इंटर कॉलेज समथर झांसी, डीएवी इंटर कॉलेज कुंडौल आगरा, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नैनी, फिरोज गांधी उमावि गोठी बेलसरा, अन्सार गर्ल्स इंटर कॉलेज मऊआइमा इलाहाबाद तथा अरविंद इंटर कॉलेज पुरा मुजफ्फरनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed