फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 percent construction of Bundelkhand Expressway to be completed five months ahead of target

लक्ष्य से पांच महीने पहले पूरा हो जाएगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 35 प्रतिशत निर्माण

Wed, 30 Dec 2020 02:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Dec 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
35 percent construction of Bundelkhand Expressway to be completed five months ahead of target
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 35 प्रतिशत निर्माण लक्ष्य से पांच महीने पहले 15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के स्ट्रक्चर्स् की प्रगति तीव्र गति से बढाने,  मशीनरी और टेक्नीकल स्टाफ पर्याप्त संख्या में तैनात करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यो की गुणवता से किसी भी कीमत पर समझौता नही किया जाएगा।  उन्होने कहा कि जिन स्ट्रक्चर्स् की डिजाइन, संबंधित ठेकेदार ने अभी तक प्रस्तुत नही की गयी है उसे एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अवस्थी ने बताया कि जुलाई 2021 में 35 प्रतिशत का काम  पूरा करने का लक्ष्य है जबकि 5 महीने पूर्व 15 फरवरी को ही ये लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। यूपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे  में अब तक 32 प्रतिशत निर्माण हो गया है।  मिट्टी बिछाने  का 73 प्रतिशत काम हो गया है।  819 में से 363 स्ट्रक्चर्स का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed