{"_id":"65468ea00447e658d00245ae","slug":"3480-candidates-will-give-aptitude-based-examination-today-lucknow-news-c-91-1-abn1002-5862-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 3480 परीक्षार्थी आज देंगे याेग्यता आधारित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 3480 परीक्षार्थी आज देंगे याेग्यता आधारित परीक्षा
Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार को जिले के 9 केंद्रों पर होगी। इसमें 3480 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह के हवाले से जनपद नोडल नीरज यादव ने दी। बताया कि सुबह 10 बजे से 1 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी जाफरगंज, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन व सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा में परीक्षा होगी।
बताया कि परीक्षा में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को आवेदन का मौका मिलता है। अभिभावक की आय 3.5 लाख से अधिक न हो। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 90 प्रश्न रीजनिंग, 35 प्रश्न विज्ञान, 35 प्रश्न सामान्य विज्ञान व 20 प्रश्न गणित के होंगे।