फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   34 dengue patients admitted to four major hospitals in the capital; highest number at KGMU.

लखनऊ: बारिश थमते ही डेंगू ने पसारे पैर, चार बड़े अस्पतालों में 34 मरीज भर्ती, अगले 15 दिन बेहद संवेदनशील

Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि अगले 15 दिन डेंगू के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। इस दौरान मरीज और बढ़ सकते हैं। वर्तमान में केजीएमयू में 14, लोहिया में 10, बलरामपुर में छह और सिविल अस्पताल में चार मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
34 dengue patients admitted to four major hospitals in the capital; highest number at KGMU.
- फोटो : Freepik.com

विस्तार

लखनऊ में बारिश थमते ही डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में ठंड लगकर बुखार आने और प्लेटलेट्स कम होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लोहिया संस्थान, केजीएमयू, बलरामपुर और सिविल अस्पताल में डेंगू के 34 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


बारिश के बाद गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। कई कॉलोनियों में जलभराव है। जगह-जगह जमा पानी और नमी के बीच मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 15 दिन डेंगू के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। इस दौरान मरीज और बढ़ सकते हैं। वर्तमान में केजीएमयू में 14, लाेहिया में 10, बलरामपुर में छह और सिविल अस्पताल में चार मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


बचाव ही सबसे बड़ा उपाय
डॉक्टरों के मुताबिक एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। घर, छत, कूलर, गमले, पुराने टायर और खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी हफ्ते में दो बार बदलें। पानी की टंकियों को ढंककर रखें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को फुल आस्तीन की शर्ट पहनाकर स्कूल भेजें। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक जिन इलाकों से मरीज मिले हैं। वहां पर टीमों के जरिये दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, पेट में तेज दर्द, बार-बार उल्टी, मसूड़ों या नाक से खून आना, सांस लेने में तकलीफ और अत्यधिक कमजोरी डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed