{"_id":"5d13d7388ebc3e3c6a51e8b4","slug":"33-trains-cancelled-lucknow-news-lko467453594","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी गाड़ियों पर बढ़ रहा लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी गाड़ियों पर बढ़ रहा लोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत शुरू : गोमती निरस्त, लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस पर बढ़ा लोड
चारबाग रेलवे स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के लिए गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ऐसे में दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस पर लोड बढ़ गया है। वहीं लंबे रूट की दूसरी गाड़ियों पर भी लोड बढ़ रहा है।
दरअसल, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के वॉशेबुल एप्रेन के मरम्मत कार्य को हाल ही में स्वीकृति मिली है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 25 जून से 12 जुलाई तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
इसके लिए गोमती एक्सप्रेस समेत कुल 33 ट्रेनें निरस्त की गई हैं, जबकि 60 गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। बुधवार से पूरे जोरशोर से वॉशेबुल एप्रेन मरम्मत का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस बीच लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए गोमती एक्सप्रेस निरस्त होने से दिल्ली की अन्य गाड़ियों लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, वैशाली, कैफियत आदि में यात्रियों का लोड बढ़ गया है।
बता दें कि गर्मी के समय गोमती एक्सप्रेस की सेकेंड सिटिंग क्लास की वेटिंग करीब 150 तक पहुंच गई थी, ऐसे में अचानक ट्रेन कैंसिल कर देने से यात्रियों के सामने संकट पैदा हो गया।
इसके चलते गोमती एक्सप्रेस के यात्री लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों का रुख कर रहे हैं। इससे लखनऊ मेल की थर्ड व सेकेंड एसी में वेटिंग 50 से अधिक हो गई है और एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी थर्ड की वेटिंग 100 पार हो गई है।
जबकि शताब्दी एक्सप्रेस की वेटिंग 126 पहुंच गई। दूसरी ओर लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार जाने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस 28 जून को निरस्त रहेगी।
जल्द अन्य ट्रैकों की बदलेगी सूरत
चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत का काम पिछले करीब दो साल से अटका था। ऑपरेटिंग व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी से मरम्मत शुरू नहीं हो पा रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर एक के वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत 12 जुलाई तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्मों के वॉशेबुल एप्रेनों की भी मरम्मत होगी। इसका खाका रेलवे ने पहले ही तैयार कर रखा है। क्रमवार प्लेटफॉर्मों के वॉशेबुल एप्रेन बनाए जाएंगे, जिसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा और ट्रेनें निरस्त की जाएंगी।