फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   33 thousand volunteers working to set record in Ayodhya Deepotsav  26.11 lakh lamps illuminated on Saryu Ghat

Ayodhya Diwali 2025: दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने को लगे 33 हजार स्वयंसेवक, 26.11 लाख दीपों से जगमगाएगा सरयू तट

Fri, 17 Oct 2025 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 08:46 PM IST
सार

Ayodhya Diwali 2025: इस बार दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने के लिए 33 हजार स्वयंसेवक लगे हैं। सरयू का तट 26.11 लाख दीपों से जगमगाएगा। इसके साथ ही 2100 वेदाचार्यों की महाआरती इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी।

विज्ञापन
33 thousand volunteers working to set record in Ayodhya Deepotsav  26.11 lakh lamps illuminated on Saryu Ghat
राम की पैड़ी पर बिछाये जा रहे दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में इस साल 26,11,101 दिए जलाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी जोरों पर हैं। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं 33 हजार स्वयंसेवक, छात्र, स्थानीय संगठन इसके लिए दिए लगाने में दिन-रात लगे हुए हैं।

विज्ञापन


इसका समन्वय डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कर रहा है। अयोध्या में आज शाम तक कई घाटों पर यह काम पूरा हो चुका था। दीपोत्सव के लिए लगभग 55 लाख बाती तैयार की गई हैं। वहीं 73 हजार लीटर तेल का प्रयोग किया जा रहा है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 18, 19 और 20 अक्तूबर को आम जनता के लिए 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो और 1100 मेक इन इंडिया ड्रोन शो का प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन

वेदाचार्यों की महाआरती विशेष आकर्षण होगी

वहीं 19 अक्तूबर को 2100 वेदाचार्यों की महाआरती इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को दोहराते हुए त्रेतायुग की छवि प्रस्तुत करेगी। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को अयोध्या के अतीत व भगवान श्रीराम के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या में जो दीपावली मनाई गयी थी, उसी का प्रतिरूप बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed