फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   33 centers in urban and rural areas do not have MBBS doctors.

Lucknow News: शहरी-ग्रामीण इलाके के 33 केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टर नहीं

Wed, 14 Jan 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
33 centers in urban and rural areas do not have MBBS doctors.
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बिना एमबीबीएस डॉक्टर के संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों की जिम्मेदारी आयुष डॉक्टरों के कंधों पर है, जिससे गंभीर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 54 शहरी और 34 ग्रामीण पीएचसी हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के 16 और ग्रामीण क्षेत्र के 17 केंद्रों पर एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है। स्थिति यह है कि सरकार के महत्वाकांक्षी जन आरोग्य मेले में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों के बजाय आयुष डॉक्टर ही मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं। डॉक्टरों की कमी की मुख्य वजह पीजी (उच्च शिक्षा) के लिए जाना और अस्थायी नौकरी छोड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की इन पीएचसी पर डॉक्टर नहीं

माल के हसनापुर, बाजार गांव, काकोरी के फतेहगंज, बीकेटी के कठवारा, गढ़ा, इंटौजा पूरब गांव, चिनहट के जुग्गौर, मोहनलालगंज के दखिनाशेखपुर, दाऊदनगर, मलिहाबाद के महदोइयां, गोसाईंगंज के बहरौली, गंगागंज, सरोजनीनगर के ऐन, बेंती, बेहटा और उतरेठिया में खुले स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती जल्द होगी पूरी : सीएमओ

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसका परिणाम इसी माह जारी होने की संभावना है। रिजल्ट आते ही सबसे पहले शहरी क्षेत्र के खाली केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के माध्यम से रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed