{"_id":"60537a338ebc3e593b4024cc","slug":"321-new-corona-positive-in-up-number-of-300-new-patients-crossed-in-one-day-on-31-may-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 321 नए कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में 12 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे के लिए रेलवे ने किया प्लांट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 321 नए कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में 12 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे के लिए रेलवे ने किया प्लांट बंद
Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को नए मरीजों का आंकड़ा 321 पर पहुंच गया। बीते वर्ष 31 मई को 378 नए मरीज सामने आए थे और 3015 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव प्रदेश में थे। 2021 में 18 मार्च को नए मरीजों की संख्या 300 पार कर गई है। जबकि एक्टिव मरीज प्रदेश में 2217 हैं। कानपुर नगर और कानपुर देहात में 01-01 मरीज की मौत भी रिपोर्ट की गई है। अब तक प्रदेश में 8753 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, लखनऊ में आलमबाग में थर्मल पोर्शन प्लांट में तैनात 12 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले। रेलवे ने प्लांट को 24 घंटे के लिए बन्द किया। पटरियों को जोड़ने वाले द्रव को इस प्लांट में बनाया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में अब तक छह लाख से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 595259 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी 109 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को 124158 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में नए मरीजों में सबसे अधिक 77 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके बाद वाराणसी में 27, अलीगढ़ में 21, गाजियाबाद में 19, कानपुर नगर में 17, बरेली 16, बाराबंकी 13, गोरखपुर में 12, हापुड़ में 11 मरीज मिले हैं। अब कुल 51 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया है।