फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 presiding officers absent on the very first day

Lucknow News: पहले ही दिन 32 पीठासीन अधिकारी गैरहाजिर, जवाब तलब

Tue, 16 Apr 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
32 presiding officers absent on the very first day
रायबरेली। आगामी 20 मई को मतदान कराने के लिए सोमवार को मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। फीरोज गांधी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में 1600 मतदानकर्मियों को बुलाया गया लेकिन 32 पीठासीन अधिकारी गैरहाजिर रहे। संबंधितों को नोटिस देकर 16 अप्रैल के प्रशिक्षण में शामिल होने के साथ ही गैरहाजिर रहने के संबंध में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में न आने पर आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मतदानकर्मियों का पहले चरण का प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन 1600 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें आठ-आठ सौ पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी शामिल रहे। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में 1568 मतदानकर्मी ही शामिल हुए। 32 पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम हर्षिता माथुर, सीडीओ पूजा यादव, डीडीओ अरुण कुमार व पीडी राजेश तिवारी आदि ने मतदानकर्मियों को मतदान कराने के गुर बताए। कर्मियों को ईवीएम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 1600 मतदान कर्मियों को पहले दिन प्रशिक्षण में बुलाया गया था। इनमें से 32 पीठासीन अधिकारी नहीं आए। संबंधितों को 16 अप्रैल को जवाब के साथ ही प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed