फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 Main roads will reconstruct

चार दिन में चकाचक हो जाएंगी शहर की 32 टूटी सड़कें

Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
32 Main roads will reconstruct
प्रधानमंत्री के आगमन (पांच अक्तूबर) से पहले तीन अक्तूबर तक 32 प्रमुख सड़कें चार दिन में चकाचक हो जाएंगी। सड़कों की सूची भी तैयार हो गई है और काम नगर निगम, एलडीए, पीडब्ल्यूडी और जल निगम को करना है।
विज्ञापन

यह तय हुआ बुधवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल व महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय में हुई विशेष बैठक में।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताय कि नगर विकास मंत्री ने सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्डामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी चौराहों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े और प्रमुख चौराहों पर गमले लगाए जाएंगे। फ्लाईओवरों की साइड वॉल पर पेंटिंग की जाएगी। एक से तीन अक्तूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इन प्रमुख सड़कों की बदलेगी सूरत
- अमौसी एयरपोर्ट स्टेट गेस्ट हाउस से वीआईपी गेस्ट हाउस तक।
- वीआईपी गेस्ट हाउस से लखनऊ कानपुर मार्ग तक।
- अमौसी एयरपोर्ट से शहीदपथ मोड़ तक।
- कानपुर रोड से कमता से शहीदपथ।
- हुसड़िया से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा व शहीदपथ सर्विस लेन।
- लोहिया पथ से डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल चौराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा तक।
- अयोध्या रोड से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान होते हुए मंत्री आवास तक भवन संख्या टीसी-12 विभूतिखंड।
- अयोध्या मार्ग एवं हाईकोर्ट सर्विस लेन।
- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने से ऑडिट भवन होते हुए लोहिया अस्पताल के सामने के तक।
- सीआरपीएफ कार्यालय एवं लोहिया संस्थान के मध्य।
- शहीद पथ सर्विस लेन अहिमामऊ से अर्जुनगंज।
- लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग शहीद पथ से राजभवन तक।
- पॉलीटेक्निक से विक्रमादित्य चौराहा व लोहियापथ।
- वीआईपी चौराहा से हजरतगंज महात्मा गांधी मार्ग।
- हजरतगंज से टीले वाले मस्जिद।
- टीले वाली मस्जिद से इमामबाड़ा।
- समतामूलक चौक से ताज होटल।
- 1090 चौराहे से अंबेडकर चौराहा।
- अंबेडकर चौराहा से लोहिया पथ चौराहा।
- अंबेडकर चौराहा से सीएमएस चौराहा होते हुए मनोज पांडेय चौराहा एवं मिठाई वाला चौराहा।
- सीएमएस चौराहा से दयाल पैराडाइज एवं ग्वारी होते हुए हुसड़िया चौराहा।
- हुसड़िया चौराहा से शहीद पथ सर्विस लेन।
- दयाल पैराडाइज से शंकर चौराहा होते हुए मनोज पांडेय चौराहा।
- आर्यन चौराहा से विधानसभा गेट नंबर आठ होते हुए बापू भवन चौराहा।
- बापू भवन चौराहा से स्मार्ट सिटी आफि स होते हुए कैसरबाग चौराहा बीएन मार्ग।
- कैसरबाग चौराहे से अमीरुद्दौला लाइब्रेरी एवं लाल बारादरी होते हुए परिवर्तन चौक बारादरी मार्ग।
- डीएम आवास से तुलसी होते हुए परिवर्तन चौक।
- परिवर्तन चौक।
- परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु होते हुए बंधा रोड से डालीगंज पुल।
- समतामूलक चौक से बैकुंठ धाम फ्लाईओवर होते हुए नेशनल पीजी कालेज तिराहा।
- राणा प्रताप मार्ग।
- चिरैया ताल मार्ग. नेशनल पीजी तिराहा से एसबीआई।
सड़कों को ठीक करने पर खर्च होंगे 70 करोड़
विधानसभा चुनाव से पहले 70 करोड़ रुपये से टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। बुधवार को 15वें वित्त मद से कराए जाने वाले कार्यों की मंजूरी को लेकर कमेटी की हुई विशेष बैठक में महापौर ने बजट जारी कर दिया। सड़कों की सूची बनाने के लिए गठित समिति सप्ताहभर में सर्वे कर रिपोर्ट देगी। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए निगरानी स्टेशन बनाए जाएंगे।

ग्रीन कॉरिडोर का शिलान्यास अक्तूबर में
गोमती के दोनों तट पर 25 किलोमीटर लंबाई में बनने वाले फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर का काम अक्तूबर में शुरू हो जाएगा। निर्माण पर करीब 817 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बुधवार को नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में टाटा कंसल्टेंसी द्वारा तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का प्रजेंटेशन भी किया गया। इसके तहत चार भागों में काम किया जाएगा। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने विशेष सचिव सिंचाई और लोक निर्माण विभाग को पहले फेज के काम की वित्तीय व तकनीकी स्वीकृति हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed