फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 ITIs out of private sector out of admission process

निजी क्षेत्र के 32 आईटीआई दाखिला प्रक्रिया से बाहर

Mon, 21 Sep 2020 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
32 ITIs out of private sector out of admission process
iti - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के 32 निजी आईटीआई संस्थानों में इस बार दाखिला नहीं होगा। मानक पूरे न होने से इन संस्थानों को डिबार किया गया है। साथ ही पिछले दो शैक्षिक सत्र में यहां पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्रों के दाखिले भी नहीं हुए। इनमें राजधानी के 5 आईटीआई भी शामिल हैं।             
विज्ञापन

        
राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने इन निजी आईटीआई संस्थानों की सूची जारी की है। जेडी एससी तिवारी ने बताया कि इन 32 संस्थानों के अलावा 5 आईटीआई कॉलेजों को भी नोटिस जारी किया गया है। इन संस्थानों में भी मानक पूरे नहीं हैं। लखनऊ के जिन संस्थानों को डिबार किया गया है, उनमें एमए एकेडमी, माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर सेंटर, डाटाट्रैक्स कंप्यूटर सेंटर प्राइवेट आईटीआई, जीटेक प्राइवेट आईटीआई और मंगलम इन्फोटेक आईटीसी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डिबार अन्य संस्थाएं प्रतापगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, जौनपुर, अमरोहा, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली और मथुरा जिलों की हैं। जिन पांच संस्थानों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है उनमें कानपुर नगर के पंडित रामचरण आईटीआई, श्रीमती गायत्री स्वरूप प्राइवेट आईटीआई, पीटीजेडीएम प्राइवेट आईटीआई व कानपुर देहात का रामेश्वर टेक्निकल स्किल और ओरैया के मां सरस्वती देवी पुष्पेंद्र तिवारी आईटीआई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed