फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 crore tourists explore Uttar Pradesh in last nine months.

टूटा रिकॉर्ड: नौ महीने में पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक, सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना यूपी

Fri, 05 Jan 2024 03:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।  2023 के 9 महीने में प्रदेश में 32 करोड़ से अधिक पर्यटक यूपी आए। काशी, अयोध्या और प्रयागराज पर्यटकों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा।

विज्ञापन
32 crore tourists explore Uttar Pradesh in last nine months.
- फोटो : Istock

विस्तार

दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है। यूपी हर गुजरते हुए साल के साथ अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया, जबकि प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।

विज्ञापन


9 माह में काशी पहुंचे 8.42 करोड़ सैलानी
2023 कई मायने में यूपी के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करने वाला साल रहा। जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में यूपी प्रथम पायदान पर रहा तो वहीं पर्यटन का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही वहीं 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे। इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितंबर तक वाराणसी कुल 8,42,04,814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726  जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'नो योर आर्मी' फेस्टिवल: सीएम योगी बोले, 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी तक परिवहन निगम की बसों में बजेंगे राम भजन, दिए गए निर्देश, राममय होगा माहौल


4.49 करोड़ पर्यटक पहुंचे प्रयागराज, 2.03 करोड़ ने की अयोध्या की सैर 
काशी के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद प्रयागराज रही। यहां कुल 4,49,95,996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितंबर तक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4,49,93,289 रही वहीं 2,707 विदेशी पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचे। इसी प्रकार तीसरे नंबर पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या रही। जनवरी 23 से सितंबर 23 तक कुल 2,03,64,347 पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2,03,62,713 रही जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,634 दर्ज की गई। यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed