फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 arrested in bet

घर के अंदर चल रहा था सट्टा, पुलिस ने 32 को दबोचा

Thu, 07 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
32 arrested in bet
लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने डालीगंज चरही में एक मकान पर मंगलवार देर रात छापा मारा। इस दौरान वहां से सट्टा बाजार में रुपये लगाने केसामान मिले। मौके से पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से 47 हजार रुपये, 1441 रुपये केसिक्के, पांच बुकलेट और एक कैलकुलेटर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी महानगर प्रार्ची सिंह के मुताबिक, डालीगंज चरही में राजू अग्रवाल के मकान में सट्टा चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कई दिन तक रेकी करने के बाद मंगलवार रात को छापा मारा। यह मकान हिमांशु जायसवाल उर्फ जीतू ने किराए पर ले रखा है। हिमांशु मकान से सट्टा घर चला रहा है। एसीपी के मुताबिक, सट्टा घर चला रहे हिमांशु समेत करीब 32 लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि हिमांशु सेंसेक्स पर सट्टा खिलवा रहा था। इसके अलावा आईपीएल से लेकर बिग बैश लीग के मैचों पर भी हिमांशु ने सट्टा लगवाया था जिससे बड़ी रकम अर्जित की है। पुलिस ने मौके से हिमांशु के अलावा, शीतला प्रसाद, मो. हलीम, सुशांत, राजेंद्र, प्रकाश, शफीक, शिवशंकर, कृष्णा, मोहन वर्मा, चंद्रशेखर, पाले, ब्रजेश, आशीष कश्यप, दिनेश, कासिम, दिनेश कुमार, जुल्फिकार, शहनवाज, आशुतोष, त्रिवेणीशंकर, शंभू, पुरबीदीन, संजय, मदन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed