{"_id":"5cd1c7f0bdec2206fe060616","slug":"31557252080-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप-नेवले की दोस्ती जैसा है गठबंधन : अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप-नेवले की दोस्ती जैसा है गठबंधन : अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा-सपा का गठबंधन सांप नेवले जैसा : अनुप्रिया
सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी का प्रचार करने पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री व अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
मोतिगरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आप लोगों ने कभी सांप-नेवले की कभी दोस्ती सुनी है? हाथी जब साइकिल पर बैठेगा तो टायर पंचर हो जाएगा।
अनुप्रिया ने कहा कि मुलायम सिंह को पता है कि 38 सीटों पर लड़ने वाले 272 सांसद पैदा नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने पहले ही मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा एक तीसरी पार्टी भी है। सुना है उसका प्रत्याशी वेंटिलेटर पर चल रहा है। पार्टी पूरे प्रदेश में प्रत्याशी भी नहीं उतार पा रही है। उन्होंने इसे देश का सबसे अहम चुनाव बताया।
यह चुनाव सिर्फ क्षेत्र का नहीं बल्कि देश के भविष्य का फैसला करने वाला है। कहा कि देश की हालत क्या है। एक व्यक्ति के पीछे सारे राजनीतिक दल पड़े हैं।
उसका गुनाह सिर्फ यही है कि उसने गरीबों को पक्का मकान, बिजली व गैस कनेक्शन दिया और वर्ष 2014 के पहले देश के अंदर भ्रष्टाचार व घोटाले की लिखी जा रही कहानी को जड़ से समाप्त किया।
इसी के चलते नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय बेचैनी बने हैं। उनके खिलाफ धुर-विरोधी भी मंच साझा कर रहे हैं। इसलिए आप लोग भ्रम में न रहें। 12 मई को मेनका गांधी के पक्ष मेें मतदान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
महिषासुर का वध करने आईं हैं मेनका
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह ने जनसभा में गठबंधन प्रत्याशी का नाम लिए बिना उस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी पर सात आठ व उनके भाई पर 31 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आप लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि सुल्तानपुर जिले में एक इलाका धनपतगंज है, जो आजादी के इतने वर्षों बाद भी गुलामी की जंजीरों से आजाद नहीं हो सका है।
ईश्वर ने हम सबकी सुन ली जो मेनका को दुर्गा के रूप में महिषासुर का वध करने के लिए भेज दिया।