फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नेहरू ने की थी कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा : डॉ. महेंद्र सिंह

नेहरू ने की थी कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा : डॉ. महेंद्र सिंह

Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नेहरू ने की थी कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा : डॉ. महेंद्र सिंह
नेहरू ने की थी कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा : डॉ. महेंद्र सिंह
विज्ञापन


बाराबंकी। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र के लिए जो योगदान किया है वह भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत था।

उन्होंने भारत के राज्यों को एकजुट करने के साथ ही प्रधानमंत्री पद त्याग कर जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनवाने में पूरा योगदान किया।

जबकि नेहरू ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा की थी। जिसे हिंदू समाज कभी नहीं भुला सकता। ये विचार कस्बे के प्रसिद्ध श्री शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर में राष्ट्रीय विचार अभियान के तत्वावधान में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ विषयक विचार गोष्ठी में ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किसानों के लिए हितकर योजनाओं और गरीबों को पक्की छत प्रदान करने का जो सपना संजोया था। उसे भाजपा सरकार ने साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल जी ने गरीबों के उत्थान के लिए जो कल्पना की थी उसे आज भारत की मोदी सरकार मूर्तरूप दे रही है। आज इंग्लैंड जैसे देश में वंदे मातरम गूंज रहा है, ये सरकार की ही उपलब्धि है।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन व प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि, सपा सरकार ने कचहरी में हुए बम ब्लास्ट में भूमिका निभाने वालों को जब छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने इस मुकदमे में अपनी पैरवी जारी रखी।

इस पर उन्हें हत्या के एक मुकदमे में फसाने की भी साजिश रची गई। मगर बाराबंकी के न्यायाधीश ने बम ब्लास्ट के आरोपियों को सजा देकर पुलिस का मनोबल नहीं गिरने दिया।

बृजलाल ने इसके लिए न्याय विभाग को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक, अवध संरक्षक प्रभु नारायण, कुंवर मो. आजम खान, दीनानाथ श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा के तहत मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व डॉ. महेंद्र सिंह ने युवाओं को हेलमेट पहनाकर जागरूक किया। वहीं, परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा भी लिया।


कार्यक्रम के संयोजक विपिन सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री हर्षित वर्मा, डॉ. उदय प्रकाश, अनंतराम, पुरुषोत्तम, विश्वनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed