{"_id":"5b3514a54f1c1b5d748b74fd","slug":"31530205349-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 खाद्यान्न माफिया की परिसंपतियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 खाद्यान्न माफिया की परिसंपतियों की होगी जांच
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पहली बार जिले में 14 खाद्यान्न माफिया जिला प्रशासन के रडार पर आए हैं। लंबे समय से जिले में खाद्यान्न घपले का सिंडीकेट चलाने वाले खाद्यान्न माफिया चिन्हित होते ही भूमिगत हो गए हैं। इन सभी खाद्यान्न माफिया की परिसंपत्तियों को खंगालने के लिए एक प्रशासनिक टीम का गठन किया गया है। डीएम कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने जिले के 14 खाद्यान्न माफिया की काली कमाई से बनाई संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने के लिए राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, परिवहन विभाग व उद्योग विभाग के 18 बड़े अधिकारियों को लगाया है।
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पूछताछ में अब तक 14 बड़े खाद्यान्न माफिया के नाम सामने आए हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो सभी माफिया की ओर से अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को प्रशासन जब्त करने की कार्रवाई करेगा। चिन्हित खाद्यान्न माफिया की सभी तरह की परिसंपत्तियों का ब्यौरा जुटाने के लिए जिलाधिकारी ने कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी के नाम आरसी जारी कर उनकी संपत्तियों की कुर्की भू राजस्व के रूप में की जाएगी। विभागों में भू-माफिया की संपत्तियों की तलाश की कार्रवाई से खाद्यान्न के अवैध कारोबार में संलिप्त माफिया में खलबली मच गई है। टीमें किसी भी माफिया की आर्थिक पृष्ठभूमि का परीक्षण करने के लिए उसके 20 से 25 साल तक के कारनामे की खोज करेंगी। इसके अलावा टीमें ऐसे लोगों के परिवार रजिस्टर से उनके परिवार की निशानदेही करने के बाद उनके नाम से बनी संपत्तियों को भी चिन्हित करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से जल्द स्पष्ट रिपोर्ट तलब की है।
खाद्यान्न घपले से जुड़े इन लोगों की कुंडली खंगालेगी टीम
डीएन सिंह, गंगा राम यादव, राजेन्द्र शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, पप्पू सिंह, हाफिज अली, रमेश चौबे, राजिक उस्मानी, धर्म प्रकाश वर्मा, मोटे खान, पवन सिंह, धर्म प्रकाश गुप्ता, शिवम सिंह व सुहेल अहमद ।
विज्ञापन
सभी खाद्यान्न माफिया पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इनकी फेहरिस्त बना ली गई है। इन लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कर करायी जाएगी। इन लोगों ने अब तक जितना अवैध कमाई करके परिसंपत्तियां बनायी हैं, उनका चिन्हांकन कर कुर्की/नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। कई विभागों की टीम को लगाया गया है जो खाद्यान्न माफिया के आय के सभी स्रोतों का भी ब्यौरा तैयार करेंगी।
- कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव, डीएम गोंडा