{"_id":"5b2a9ab44f1c1b694d8b783e","slug":"31529518772-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आएदिन गैरहाजिर रहना सीएचसी अधीक्षक को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आएदिन गैरहाजिर रहना सीएचसी अधीक्षक को पड़ा भारी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीगंज। तैनाती वाले अस्पताल पर निवास नहीं करना तथा प्रतापगढ़ के कोहड़ौर कस्बे में नर्सिंग होम का संचालन करना भादर सीएचसी अधीक्षक को भारी पड़ गया। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने अधीक्षक को भादर से हटाकर जिला अस्पताल में पोस्ट करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित भादर पावर हाउस के पास एसयूवी व ट्रक की भिड़ंत में 13 लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को भादर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तो वहां तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र तथा इमरजेंसी ड्यूटी पर नामित चिकित्सक पंकज यादव नदारद मिले। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर डीएम शकुंतला गौतम ने तत्काल एडीएम ईश्वरचंद्र, एएसपी बीसी दुबे, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र तथा सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कराने के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को सुलतानपुर जिला अस्पताल भेजवाया। अधीक्षक करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचे तब तक सभी घायलों को सुलतानपुर भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने सीएमओ को नदारद चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। डीएम के आदेश व एडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र का स्थानांतरण संयुक्त जिला अस्पताल करते हुए उन्हें तत्काल नई तैनाती वाले स्थल पर पहुंचकर अपना योगदान देने का आदेश दिया है।