{"_id":"5b08419b4f1c1ba06e8b494e","slug":"31527267739-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनवाते समय पूर्व प्रधान के भतीजे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनवाते समय पूर्व प्रधान के भतीजे को मारी गोली
Updated Fri, 25 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटराबाजार (गोंडा)। उर्दी गोंडा गांव के मजरा बेनी माधव पुरवा में शुक्रवार की सुबह इंटरलॉकिंग लगवाने गए पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे से कुछ लोग भिड़ गए और लाठी-डंडा से उस पर हमला कर दिया। इसी बीच हमलावरों ने तमंचे से उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के उर्दी गोंडा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे मोहम्मद आरिफ ने शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सुबह वह मजदूरों के साथ उर्दी गोंडा के मजरा बेनी माधव पुरवा में रोड पर इंटरलॉकिंग लगवाने गया था। रोड का काम शुरू होते ही इसी गांव के प्रवीण वहां आ पहुंचे और इंटरलॉकिंग कराने से रोक दिया। जब वह नहीं माना तो प्रवीण ने अपने साथी पवन कुमार व कृष्ण भगवान को भी बुला लिया और तीनों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इसी बीच हमलावरों ने तमंचे से उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहम्मद आरिफ ने थाना कटरा बाजार में प्रवीण, पवन कुमार व कृष्ण भगवान के खिलाफ मारपीट, धमकी व जानलेवा हमले की रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।