फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तेंदुए ने किशोर पर किया हमला

तेंदुए ने किशोर पर किया हमला

Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने किशोर पर किया हमला
बौंडी (बहराइच)। एक किशोर खेत में बरसीम काट रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने हांका लगाया।
विज्ञापन


इस पर तेंदुआ किशोर को छोड़कर झाड़ियों में चला गया। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


बहराइच वन प्रभाग के महसी रेंज अंतर्गत गोलागंज मुंशीपुरवा गांव निवासी 14 वर्षीय अंकित पुत्र मुंशीराम यादव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की रखवाली करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को खेत में लगी बरसीम काटने लगा। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने अंकित पर हमला कर दिया। अंकित ने शोर मचाया। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए पीपा पीटा।


इस पर तेंदुआ किशोर को छोड़कर पुन: झाड़ियों में चला गया। परिवारीजन खेत पहुंचे। सभी ने घायल अंकित को सीएचसी पहुंचाया।

वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिनों से तेंदुआ खेतों में दिखाई दे रहा है। लेकिन वनकर्मी शिथिलता बरत रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed