{"_id":"5acbb2594f1c1b5d6b8b4a8b","slug":"31523298905-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर चार युवकों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर चार युवकों से लाखों की ठगी
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर चार युवकों से लाखों की ठगी
रायबरेली। थाना क्षेत्र खीरों में वाणिज्य कर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार बेरोजगारों के साथ लाखों रुपये की ठगी की गई। पीड़ित युवकों का आरोप है कि थाने में मामले की तहरीर दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
रुपया वापस मांगने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इस पर युवकों ने सोमवार को सीओ महराजगंज को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
हिमांचलखेड़ा मजरे बरौंदी गांव निवासी सुनील कुमार ने सोमवार को एसपी कार्यालय में सीओ महराजगंज को पत्र देकर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने वाणिज्य कर विभाग में बाबू के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने मुझसे साढ़े तीन लाख और तीन अन्य साथियों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ले लिए। बावजूद इसके नौकरी अभी तक नहीं मिल पाई है।
अब रुपया वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
सीओ गोपीनाथ सोनी का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। एसओ को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।