फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मासूम को बांधकर की दरिंदगी, हालत गंभीर

मासूम को बांधकर की दरिंदगी, हालत गंभीर

Wed, 21 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मासूम को बांधकर की दरिंदगी, हालत गंभीर
मासूम को बांधकर की दरिंदगी, हालत गंभीर
विज्ञापन


सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने छह वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत की। बालिका को टॉफी का लालच देकर कमरे में बंद कर उसने हाथ-पैर बांधकर उससे दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की छह साल की पुत्री मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का फुरकान वहां पहुंचा और मासूम को टॉफी का लालच देकर गोद में उठाकर अपने घर ले गया। वहां कमरा बंद कर उसने रस्सी से मासूम के हाथ-पैर बांधे और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और कमरे का दरवाजा पीटने लगे। इस पर फुरकान दरवाजा खोलकर वहां से भाग गया। गांव के लोग कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। खून से लथपथ मासूम तड़प रही थी और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारीजनों ने आनन-फानन में मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बालिका की हालत चिंताजनक बताई है। पीड़ित परिवार ने फुरकान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि, पीड़ित परिवार की तहरीर पर फुरकान की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का उपचार हो रहा है। उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed