फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   राममंदिर पर माहौल बनाने को अयोध्या से चली रामराज्य रथयात्रा

राममंदिर पर माहौल बनाने को अयोध्या से चली रामराज्य रथयात्रा, तय करेगी छह हजार किलोमीटर का सफर

Wed, 14 Feb 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Wed, 14 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर पर माहौल बनाने को अयोध्या से चली रामराज्य रथयात्रा
रामराज्य रथयात्रा - फोटो : amar ujala
देश में रामराज्य की स्थापना और राममंदिर निर्माण पर माहौल बनाने के लिए मंगलवार को अयोध्या से सेतुबंध रामेश्वरम के लिए ‘रामराज्य रथयात्रा’ रवाना हुई। दो दशक पहले मंदिर आंदोलन के केंद्र अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्वामी कृष्णानंद सरस्वती व विहिप महामंत्री चंपत राय ने भगवाध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। रथयात्रा अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होते हुए नंदीग्राम भरतकुंड पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को यात्रा यहां से वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


रथयात्रा के दौरान राम मंदिर निर्माण के साथ ही गाय व गंगा की रक्षा, रामायण को पाठ्यक्रम में शामिल करने सहित कई अन्य बिंदुओं से संबंधित प्रस्ताव पर 10 लाख नागरिकों और 50 हजार साधु-संतों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। भले ही इस यात्रा को सीधे विहिप संचालित न कर रही हो लेकिन जिस तरह इसके रवाना होने पर विहिप के लोग मौजूद रहे, उससे साफ है कि सूत्रधार की भूमिका में विहिप ही है।
विज्ञापन


छह हजार किलोमीटर की यात्रा
रथयात्रा के आयोजक रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शक्ति शांतानंद महर्षि ने बताया कि यह यात्रा यूपी के वाराणसी, प्रयाग, चित्रकूट के अलावा एमपी के सागर, भोपाल, उज्जैन और महाराष्ट्र के बीजापुर, बंगलूरू, मैसूर होते हुए 23 मार्च को रामेश्वरम तक पहुंचेगी। यह करीब छह हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा लंबा खिंचेगा तो बढ़ेंगी दूरियां
यात्रा शुरू होने से पूर्व चंपत राय ने कहा कि जिस स्थान को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है वहीं राम का जन्म हुआ था। यह बात अब पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है। इसीलिए सभी की इच्छा हैै कि यहां भव्य राममंदिर बने। अदालत में मुकदमा लंबा खिंचेगा तो लोगों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी।

अयोध्या में मस्जिद स्वीकार नहीं
इस मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि मुस्लिमों को चाहिए कि श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर से अपना दावा और मुकदमा वापस ले लें। अयोध्या में किसी भी कीमत पर मस्जिद नहीं बनेगी। इससे पूर्व संतों, विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने राममंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले पौने दो लाख कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी गई।


अयोध्या में मस्जिद की जरूरत नहीं : प्रिंस तूसी
राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या से रामेश्वरम तक रामराज्य रथयात्रा के प्रस्थान समारोह में मुगल वंशज होने का दावा करने वाले प्रिंस याकूब तूसी, राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बबलू खान व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सहसंयोजक महिरज भी मौजूद रहे। हैदराबाद के प्रिंस याकूब तूसी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि अयोध्या में मंदिर बने। इससे सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed