फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शानदार परेड के साथ आज शान से लहराएगा तिरंगा

शानदार परेड के साथ आज शान से लहराएगा तिरंगा

Fri, 26 Jan 2018 02:14 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
शानदार परेड के साथ आज शान से लहराएगा तिरंगा
- फोटो : amar ujala
गोंडा। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में शानदार परेड का आयोजन होगा। डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसपी की मौजूदगी में पुलिस, पीएसी, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड सहित अन्य विंग के जवानों की शानदार परेड होगी। इसमें जिले भर की विभिन्न संस्कृतियों की शानदार झांकियां निकाली जाएंगी। विभिन्न सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके पूर्व धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज के फहराने के साथ ध्वज का अभिवादन, राष्ट्रीय गान व संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया जाएगा। वहीं, शिक्षण संस्थानों पर सुबह दस बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश की आजादी व संविधान के बारे में गोष्ठियों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। जिले से लेकर स्कूलों व कॉलेजों में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसका निर्देशन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। दोपहर में टामसन कॉलेज परिसर से सांस्कृतिक विरासत सहेजे विभिन्न स्कूलों व विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होगा। एनसीसी व स्काउट गाइड के विद्यार्थियों का रूट मार्च होगा। शाम को डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में सेनानियों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि गोष्ठी व अन्य आयोजन होंगे।
विज्ञापन


उधर, जनसंगठनों, अधिकारियों व जन सामान्य लोगों द्वारा नगर भर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। एलबीएस चौराहे के पास गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. अंबेडकर, अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. लोहिया सहित अन्य सभी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसका शेड्यूल तैयार किया गया है। गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उल्लास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed