{"_id":"5a3aa8e24f1c1b97678c2de8","slug":"31513793762-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशिका की फोटो खींच वायरल करने में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशिका की फोटो खींच वायरल करने में शिक्षक निलंबित
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विद्यालय में कार्यरत साथी अनुदेशिका का बिना सहमति फोटो खींच ग्रुप में वायरल करना शिक्षक को महंगा पड़ गया। पीड़ित अनुदेशिका की शिकायत पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
लंभुआ विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक दिवाकर त्रिपाठी ने विद्यालय में कार्यरत एक अनुदेशिका का फोटो खींचकर ग्रुप में वायरल कर दिया था। चुपके से खींची गई फोटो अनुदेशिका के बगैर सहमति के ली गई थी। मामले की शिकायत पीड़ित अनुदेशिका ने जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी।
शिकायती पत्र में अनुदेशिका ने शिक्षक पर भेदभाव करने एवं विद्यालय अवधि में मोबाइल प्रयोग करने का आरोप लगाया था। बीएसए की ओर गठित जांच समिति की जांच में पीड़ित अनुदेशिका एवं सहायक अध्यापक राधेश्याम यादव तथा आरोपी शिक्षक का बयान लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक दिवाकर त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित शिक्षक को बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर से संबद्ध किया गया है। प्रकरण में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। इसमें कूरेभार खंड शिक्षाधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा व बल्दीराय खंड शिक्षाधिकारी रामकुमार शामिल हैं।