{"_id":"59ce8e414f1c1bca538b4f1a","slug":"31506709057-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारों की बरामदगी को लेकर एसपी ने यूपी एटीएस से किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारों की बरामदगी को लेकर एसपी ने यूपी एटीएस से किया संपर्क
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में शुरू हुई तलवारों की बरामदगी के मामले को लेकर यूपी एटीएस से संपर्क साधा गया है। एसपी ने बड़ी मात्रा में हो रही तलवारों की बरामदगी को आतंकी गतिविधियों और उपद्रव में शामिल होने की बात कही है।
अजमेर शरीफ और अन्य जनपदों से आने वाली टूरिस्ट बसों में बीते दो दिनों के अंदर बहराइच के रुपईडीहा, जरवलरोड, फखरपुर आदि इलाकों में लगभग 278 तलवारें बरामद की जा चुकी हैं। बड़ी मात्रा में बरामद हो रही तलवारों की खेप को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, मुहर्रम आदि त्योहारों पर उपद्रव और हिंसा में प्रयोग किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने तलवारों की खेप पहुंचने को लेकर इसे गंभीरता से लेते हुए यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण से बात की है। एसपी ने बताया कि यूपी एटीएस को जिले में मिल रहीं तलवारों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अब पूरे प्रदेश में इसकी जांच शुरू कराई जाएगी। एसपी ने लोगों से अपनी तलवारें और अन्य असलहे थानों में जमा करने की अपील भी की है।