फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कैंसर पीड़ित बसपा नेता ने खुद को मारी गोली

कैंसर पीड़ित बसपा नेता ने खुद को मारी गोली

Fri, 01 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित बसपा नेता ने खुद को मारी गोली
कैंट के कोटसराय स्थित आवास में लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया सुसाइड
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के प्रमुख बसपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश सिंह सिंकू ने गुरुवार सुबह अपने आवास पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन वर्ष से कैंसर से जूझ रहे अखिलेश करीब डेढ़ महीने से काफी परेशान थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह उर्फ सिंकू (40) मसौधा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे। वह बीते तीन वर्ष से मुंह के कैंसर से ग्रसित थे। गुरुवार सुबह आठ बजे अखिलेश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो परिवारीजन भागकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन


अखिलेश खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पता चला कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली थी। परिवारीजन आनन-फानन में अखिलेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से अखिलेश के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवारीजनों के मुताबिक, अखिलेश बीमारी से बेहद परेशान थे और अवसाद ग्रस्त हो गए थे। एक महीने से तो उन्होंने कमरे से निकलना तक बंद कर दिया था।


वह अपने शुभचिंतकों से भी मुलाकात नहीं करते थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर ही जान दी है। कैंट थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed