फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31 Lakh rupees theft in Professor's house in Ashiyana Lucknow.

Lucknow: प्रोफेसर के घर से 31 लाख रुपये का माल पार, मछली को खाना देने आई नौकरानी तो हुआ खुलासा

Thu, 25 Jan 2024 12:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

पुलिस थाने से महज 50 मीटर दूरी पर बदमाशों ने प्रोफेसर के घर पर 31 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। नौकरानी मछली को खाना देने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
31 Lakh rupees theft in Professor's house in Ashiyana Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले एक प्रोफेसर के बंद मकान पर का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात सहित 31.42 लाख का माल समेट ले गए। मामले में मंगलवार को चोरी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रोफेसर प्रकाश राय सरोजनीनगर स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। वह आशियाना थाने के पास रहते हैं। उनके मुताबिक उनका बेटा वरुण मुंबई में नेवी में कैप्टन के पद पर तैनात है। गत 14 जनवरी को प्रकाश पत्नी के साथ बेटे के पास मुंबई गए थे। घर की एक चाबी नौकरानी अनीता व दूसरी चालक सर्वेश कुमार के पास थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच साल में यूपी में आईं 4.41 लाख करोड़ की नई निवेश परियोजनाएं, जानें- कितनी पूरी हुईं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान, पहले दिन आए 3.17 करोड़ रुपये; दूसरे दिन 2.5 लाख ने किए दर्शन


सोमवार को नौकरानी अनीता मछली को दाना देने उनके घर पहुंची तो घर का ताला टूटा था और सामान बिखरा था। उसने मालिक को फोन कर सूचना दी। इस पर प्रकाश मुंबई से घर लौटे। उनके अनुसार चोर उनके घर से 30 लाख के जेवरात, एक लाख रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

उन्होंने चोरी गए सारे सामान की कीमत 31.42 लाख रुपये बताई है। चोरी की सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि मकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed