{"_id":"608d4cfe8ebc3e8dc2578460","slug":"30317-new-corona-cases-found-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना: शनिवार को सामने आए 30 हजार से अधिक मामले, 303 संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना: शनिवार को सामने आए 30 हजार से अधिक मामले, 303 संक्रमितों की मौत
Sat, 01 May 2021 06:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 May 2021 06:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 2,66,326 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 4,10,64,661 टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30317 नए मामले सामने आए हैं और 38826 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस गए हैं। वहीं, 303 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 2,66,326 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 4,10,64,661 टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, यूपी में आज से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का सात जिलों में टीकाकरण शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए लखनऊ के गोलागंज स्थित अवंतीबाई (डफरिन) हॉस्पिटल पहुंचे और यहां टीका लगवाने वाले युवाओं से बातचीत कर उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
पहले चरण में 9 हजार से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए जिन्होंने कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करा लिया है, उनके लिए शुक्रवार शाम से स्लॉट ओपन कर दिया गया।
टीकाकरण प्रभारी डॉ अजय घई ने बताया कि 45 पार वाले लोगों का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा। पहले से बनाए गए बूथ चलते रहेंगे। 18 से 44 साल वालों के लिए अलग बूथ बनाए गए हैं। अब कुल बूथों की संख्या करीब सात हजार हो गई है।
तीन हजार लोगों को 10 केंद्रों पर वैक्सीन दी गई
लखनऊ में शनिवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र वाले तीन हजार लोगों को 10 केंद्रों पर वैक्सीन दी गई। इसी तरह अन्य जिलों में भी आठ से 10 केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में औसतन 2 से 3 हजार के बीच लक्ष्य रखा गया है।