{"_id":"6962ba62047d2d371b0dfc1c","slug":"300-meters-of-wire-stolen-from-an-under-construction-11-kv-power-line-fir-against-four-lucknow-news-c-13-lko1070-1553293-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निर्माणाधीन 11 केवी बिजली लाइन का 300 मीटर तार चोरी, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निर्माणाधीन 11 केवी बिजली लाइन का 300 मीटर तार चोरी, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के मलहा गांव में बिजली लाइन बिछाने के सरकारी काम में बाधा डालने और तार चोरी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सोबरन सिंह के अनुसार, गांव निवासी योगेंद्र नाथ शुक्ला ने विद्युत संयोजन के लिए धनराशि जमा की थी। सामग्री मिलने के बाद टीम लाइन बिछाने पहुंची। इसी दौरान गांव निवासी केशव रावत, उनकी पत्नी और बेटे अंकित व सुभाष ने काम का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया और काम रुकवा दिया।
अवर अभियंता नितिन कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को जब स्टाफ दोबारा काम करने पहुंचा तो करीब 300 मीटर तार चोरी पाया गया। आरोप है कि केशव रावत और उनके बेटों ने तार चुराया। इस घटना से सरकारी कार्य बाधित हुआ है। विभाग ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।