फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 up police sub inspector transfer other district

रायबरेली: एक साथ 30 दरोगाओं का हुआ जिले के बाहर ट्रांसफर, जानिए किसकी पोस्टिंग कहां हुई?

Sun, 25 Jun 2023 06:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jun 2023 06:54 PM IST
सार

यूपी के रायबरेली जिले में तैनात 30 दरोगाओं का एक साथ गैर जिलों में तबादलों हो गया। एक साथ बड़े पैमाने पर हुए इस ट्रांसफर से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
30 up police sub inspector transfer other district
UP SI - फोटो : Social media

विस्तार

जिले में तैनात 30 दरोगाओं का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। इन सभी का जिले में समय पूरा हो गया था। दरोगाओं के तबादले की सूची आने से महकमे में हड़कंप मच गया है। इसमें कोई थानों पर तैनात था तो कोई पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइंस में तैनात था। 

विज्ञापन


हम आपको पूरी लिस्ट पढ़ा रहे हैं कि किसका तबादला कहां पर हुआ है। उपनिरीक्षक संतोष कुमारी महराजगंज से उन्नाव, अली अहमद सीओ महराजगंज कार्यालय से अयोध्या, नरसिंह नारायण तिवारी यूपी-112 से हरदोई, सुनील कुमार सिंह पुलिस लाइंस से अयोध्या भेजे गए। 
विज्ञापन


इसी तरह राजकुमार सिंह गुरुबख्शगंज से अयोध्या, माधुरी शर्मा बछरावां से अयोध्या, शबीब खां भदोखर से अयोध्या, लुकमान अहमद महराजगंज से अयोध्या, बालगोविंद शुक्ला यूपी-112 से अयोध्या, राजेंद्र कुमार अवस्थी का कोतवाली नगर से अयोध्या तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम उपनिरीक्षक रोहितलाल पुलिस लाइंस से अयोध्या, प्रमोद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार यातायात शाखा से अयोध्या, सुरेश कुमार दीक्षित, प्रेम प्रकाश सिंह, धीरज कुमार सिंह पुलिस लाइंस से अयोध्या, मदनपाल सिंह ऊंचाहार से अयोध्या, रघुनाथ प्रसाद सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ से अयोध्या, मो. मुन्नू खां एलआई शाखा से अयोध्या भेजे गए।

तबादलों के इस क्रम में हसीन हैदर रिजवी नसीराबाद थाने से अयोध्या, केशनलाल यादव भदोखर से अयोध्या, संतोष कुमार शर्मा मानवाधिकार लखनऊ से अयोध्या, सूर्यपाल सिंह को गुरुबख्शगंज थाने से अयोध्या भेजा गया है। दरोगा अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस लाइंस से कानपुर नगर, बफाती ऊंचाहार से लखनऊ, ओम प्रकाश सिंह खीरों से लखनऊ, दूधनाथ पुलिस लाइंस से लखनऊ, चकपाल, राशिद खां पुलिस लाइंस से 25वीं पीएसी रायबरेली, रामसजीवन त्रिपाठी को पुलिस लाइंस से उन्नाव भेजा गया है। 


पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी दरोगाओं को जल्द गैर जनपद रिलीव कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है। जल्द ही जिले में भेजे गए लोग यहां ज्वाइन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed