फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 new corona positive found in lucknow

30 और आए कोरोना की चपेट में, 1132 हो गई मरीजों की संख्या, 19 लोगों की हो चुकी है मौत

Thu, 02 Jul 2020 11:17 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
30 new corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
लखनऊ में बुधवार को 30 लोग पॉजिटिव निकले। अब कुल मरीजों की संख्या 1132 हो गई है। इनमें से 924 राजधानी के हैं, जबकि 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। न्यू हैदराबाद में संक्रमित मिले तीन लोग सोमवार को पॉजिटिव आए अधिवक्ता के परिवार के हैं। मीरा बाई मार्ग निवासी नव दंपती के परिवार के आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


विवाह 18 जून को हुआ था। दूल्हे को बुखार आने के बाद जांच कराई गई तो 28 जून को दंपती संक्रमित निकला। इसके बाद दूल्हे के परिवार की जांच कराई तो आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कारोबारी का यह परिवार राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा है। फिलहाल किसी सदस्य की स्थिति गंभीर नहीं है। ज्यादातर में लक्षण भी नहीं मिले हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि एहतियातन भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


यहां भी मिले मरीज: कपूरथला में एक परिवार के पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोमतीनगर में दो व विस्तार में एक संक्रमित मिला। पुलिस हेल्पलाइन 112 का कर्मी पॉजिटिव निकला। चौक, अर्जुनगंज, राजाजीपुरम, आलमबाग, ठाकुरगंज, इन्दिरानगर, नरही, वृंदावन योजना, कृष्णानगर व डालीगंज में भी एक-एक मरीज मिला है। बुधवार को 49 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं, 11 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल और एक इससे बाहर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोथेरेपी विभाग में भर्ती युवक के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप 

केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग में भर्ती युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शताब्दी अस्पताल में हलचल मच गई। कानपुर के नवाबगंज निवासी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवक को पांच दिन पहले भर्ती किया गया था। एमआरआई से पहले सोमवार को कोरोना जांच कराई गई।

मंगलवार देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मरीज को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर रेजिडेंट की जांच कराई है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक डॉक्टर की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed