{"_id":"6a76498ce73d460f73078228","slug":"30-gold-medals-lucknow-becomes-divisional-school-karate-champion-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1865842-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 30 स्वर्ण... लखनऊ बना मंडलीय विद्यालयीय कराटे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 30 स्वर्ण... लखनऊ बना मंडलीय विद्यालयीय कराटे चैंपियन
विज्ञापन
लखनऊ ने जीती मंडलीय विद्यालयीय कराटे की ट्रॉफी
लखनऊ। मंडलीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका मुकाबलों में उन्नाव सात स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 17 से 20 अगस्त तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
शुक्रवार को खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ की रोशनी, आराध्या त्रिवेदी, फलक नाज, वैभवी, सुहानी रावत और सेजल उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि उन्नाव की दिव्यांशी और पल्लवी स्वर्ण विजेता रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में वैशाली, सौम्या, नैना, मानसी वर्मा, मानसी और वर्तिका सिंह ने लखनऊ तथा सेजल ने उन्नाव के लिए स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ की सावनी, मीनाक्षी, प्राची गौतम, दीपिका वर्मा, सान्या रावत, नंदिनी कुमारी दयाल, श्रद्धा वर्मा, तमन्ना, ईशिता और गौरी विश्वकर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
बालक वर्ग में अंडर-14 में रायबरेली के शौर्य मिश्रा, ओम मौर्य और आर्यन, उन्नाव के सूर्यकांत तथा आयुष कुमार यादव स्वर्ण विजेता रहे। अंडर-17 में रायबरेली के अंकुश और वेदांश मिश्रा के अलावा लखनऊ के आर्यन गुप्ता, अंश लोधी और शिवा श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं अंडर-19 वर्ग में लखनऊ के शुभ रावत, मोहित आसेरी, राजीव कश्यप और बादल कुमार शर्मा अपने-अपने भार वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता बने।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार वीरेंद्र सिंह, कराटे एसोसिएशन यूपी के महासचिव जसपाल सिंह तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षिका मुक्ता बब्बर भी उपस्थित रहीं।