फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 dead in road accident in raebareli lucknow highway

रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, 3 की मौके पर मौत

Tue, 13 Oct 2015 07:35 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
3 dead in road accident in raebareli lucknow highway

लखनऊ-रायबरेली हाइवे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मोहनलालगंज में रायबरेली हाईवे पर सोमवार देर रात एक ट्रक अपने आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा।

विज्ञापन


हादसे में ट्रक में सवार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी मशक्कत के बाद शवों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकाला जा सका।
विज्ञापन


मोहनलालगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, रायबरेली-लखनऊ फॉरवर्डिंग ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक सोमवार की रात परचून का सामान लोड करने के लिये रायबरेली से लखनऊ के लिये चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें निगोहां के हरिबंसखेड़ा गांव निवासी चालक चंद्रशेखर गौतम (34), खलासी उमेश, मजदूर मनीष (20) और विनोद (30) सवार थे। घायल खलासी का कहना है कि गौरा गांव के पास हाईवे पर उनके आगे चल रहे एक डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

ट्रक आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चंद्रशेखर, मनीष और उमेश ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उनके शरीर क्षतिग्रस्त गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसी दौरान खलासी उमेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

मदद के बजाय तस्वीर ले रहे थे लोग

3 dead in road accident in raebareli lucknow highway

दुर्घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी समेत भाग निकला। चालक चंद्रशेखर के भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

चंद्रशेखर की पत्नी ऊषा, बेटे विपिन, निखिल व बेटी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह, विनोद के भाई प्रमोद व बहन रेखा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मनीष के पिता भगौती प्रजापति भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।

दुर्घटना के बाद मोहनलालगंज में रायबरेली हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क के किनारे लगवाया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत केबाद ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिली।

दुर्घटना के बाद चारों घायल गाड़ी में ही फंसकर चीखते रहे। वहीं आसपास इकट्ठा भीड़ मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींचने में जुटी रही। यहां तक कि एनएचएआई की टीम भी इसमें शामिल थी। बाद में जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed