फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3.82 Crore to Municipal Bodies to fight Corona in up

लखनऊः कोरोना से बचाव के लिए नगर निकायों को 3.82 करोड़

Mon, 16 Mar 2020 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
3.82 Crore to Municipal Bodies to fight Corona in up
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में ‘कोरोना वायरस’ के बढ़ते प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए सभी नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष सकर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी नगर निकायों को विशेष अभियान चलाकर शहरी क्षेत्रों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई के व्यापक प्रबंधन करने के साथ ही नियमित सफाई व कीटनाशक दवाओं को निरंतर छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने इस विशेष अभियान के लिए 3.82 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सभी नगर आयुक्तों के साथ ही नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भी इस संबंध में रविवार को दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसमें निकाय क्षेत्रों में विशेष कार्य दल का गठन करके नियमित सफाई, समय से कूड़ा निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह खुद अपनी निगरानी में सफाई व कूड़ा उठवाने की व्यवस्था कराने की व्यवस्था कराएं। प्रत्येक वार्ड स्तर पर यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाए। वार्डवार सफाई टीम का गठन कर उसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने ‘कोरोना वायरस’ के संक्रमण को रोकने के लिए नागरिकों को वायरस से बचाव से संबधित जानकारी देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स हैंडबिल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिनेमा हाल, माल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, होटल, अस्पतालों के आसपास और बाजारों में सफाई को लेकर खास फोकस करने के निर्देश दिए हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित करके चिकित्सा विभाग द्वारा दिये गये सुझाव के अनुरूप हाईपोक्लोराइट सॉल्यूशन (ब्लीचिंग) से विशेष सफाई कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने जलभराव वाले स्थानों पर दवा के छिड़काव के साथ आसपास के क्षेत्रो में नियमित फागिंग कराने का निर्देश दिया है। साथ ही शहर में स्थित सभी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की समुचित सफाई कराने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति  व नलकूपों और पाइपलाइनों पर खास नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में हैडपंप लगे हैं, वहां पर क्लोरिनेशन कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed