फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3.35 lakh diyas are ready, wait to become world record today

अयोध्या में 3.35 लाख दीप सजकर तैयार, आज बड़ा एलान कर सकते हैं सीएम योगी

Tue, 06 Nov 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
3.35 lakh diyas are ready, wait to become world record today
योगी आदित्यनाथ ने किया दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की पत्नी का स्वागत - फोटो : पीटीआई

अयोध्या में मंगलवार को होने वाले दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिमा की कुल ऊंचाई 201 मीटर हो सकती है, जो कि विश्व की न सिर्फ नायाब प्रतिमा होगी, बल्कि सबसे ऊंची भी होगी। हालांकि, ऊंचाई को लेकर अभी कोई अंतिम आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। प्रतिमा के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर कहा था कि प्रभु राम के मंदिर निर्माण के लिए भले ही हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना पड़े, पर अयोध्या को भव्य रूप देने से हमें कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के निर्देशन में तीन लाख दीपों को जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कवायद अंतिम चरण में पहुंच गई है। विवि प्रशासन ने अपने पांच हजार वॉलंटियर्स के साथ सोमवार शाम तक राम की पैड़ी के 24 घाटों पर तीन लाख 35 हजार दीपक सजा दिए हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम राम की पैड़ी स्थित घाट पर पहुंच गई है। टीम प्रत्येक घाट की वीडियोग्राफी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घाटों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसमें तीन लाख दीये जलाकर अयोध्या की देव दीपावली को विश्व रिकॉर्ड में अंकित कराया जाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सोमवार सुबह ही वॉलेंटियर्स अपने निर्धारित घाटों पर पहुंच गए। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दिन भर घाटों पर दीपक रखे। 

इसके बाद अवध विवि की ओर से प्रत्येक घाट पर निर्धारित दो संयोजकों ने दीयों को जोड़कर घाट के हिसाब से सूची तैयार की। पूरी सूची तैयार होने के बाद 3 लाख 35 हजार दीये सभी 12 घाटों पर जोड़े गए। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम को भी घाट के हिसाब से सूची सौंप दी गई। अब मंगलवार को इन दीयों के जलने के बाद फिर से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम दीयों की गणना करेगी। 

अवध विवि के वीसी प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि रिकॉर्ड बनने से अयोध्या दीपोत्सव की ख्याति बढ़ेगी। इसके लिए घाटों का उन्होंने निरीक्षण किया है। सभी 24 संयोजक और 12 पर्यवेक्षकों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। कुल 3.35 लाख दीये घाटों पर रखे गये हैं। उन्होंने बताया है कि कार्यकर्ताओं व अधिकारियों में रिकॉर्ड बनाने को लेकर काफी उत्साह है। 


सोमवार को घाटों पर दीप सज जाने के बाद कई बार ऐसी परिस्थितियां आईं कि बंदरों के समूह आ गए। उनके गुजर जाने के बाद दीप अपने निर्धारित स्थान से या तो हट गए या फिर टूट गए। अगर ऐसा ही रिकॉर्ड के समय हुआ तो रिकॉर्ड बनना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed