फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   29334 teachers recruitment surprised people

29334 शिक्षक भर्ती: मेरिट ने दिया झटका

Mon, 21 Jul 2014 12:54 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Jul 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
29334 teachers recruitment surprised people

गाजियाबाद सामान्य विज्ञान 76.03, गणित 75.22, इलाहाबाद सामान्य विज्ञान 72.95, गणित 71.06 व संभल सामान्य विज्ञान 70.00, गणित 68.96 फीसदी अंक वाले अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के लिए पात्र माने गए हैं।

विज्ञापन


दूसरी काउंसलिंग के लिए रविवार को जारी कटऑफ देखकर युवाओं के होश उड़ गए हैं। इस कटऑफ के आधार पर दूसरी काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को होगी।

इस बार सभी वर्गों में पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। जिलेवार जारी कटऑफ से गणित व विज्ञान शिक्षक बनने की राह आसान नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

इसलिए इतना ज्यादा गया मेरिट का ग्राफ

29334 teachers recruitment surprised people

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को यह उम्मीद थी कि दूसरी मेरिट में कम से कम चार से पांच अंक मेरिट गिरेगी और चयन में मौका मिल जाएगा, लेकिन मेरिट देखकर उन्हें झटका लगा है।

प्रदेश में पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए।

इसके लिए जूनियर हाईस्कूल की टीईटी पास बीएड वालों को पात्र माना गया। शिक्षक भर्ती के लिए जिलेवार आवेदन लिए गए।

राज्य सरकार ने आवेदन किसी भी जिले में करने की छूट दी थी। ऐसे में एक-एक युवक ने कई-कई जिलों में आवेदन किए। आवेदनों की संख्या अधिक होने से मेरिट का ग्राफ भी काफी ऊपर पहुंच गया।

दूसरी मेरिट में भी राहत नहीं

29334 teachers recruitment surprised people

जिलेवार पहला कटऑफ जारी हुआ तो उसकी मेरिट काफी अधिक गई। यही वजह रही कि पहले कटऑफ के बाद मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई और शेष सीटें रिक्त रह गईं।

इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेजकर दूसरी काउंसलिंग की अनुमति मांगी।

दूसरी काउंसलिंग के लिए रविवार को दुबारा जारी कटऑफ में मेरिट इतनी अधिक गई है कि युवाओं को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

ये भी है मेरिट न गिरने का कारण

29334 teachers recruitment surprised people

बेसिक शिक्षा विभाग ने युवाओं को मनचाहे जिलों में आवेदन का छूट दिया था। इसके चलते जिसने जहां चाहा, वहां आवेदन किया।

ऐसे में माना जा रहा है कि आवेदनों की संख्या अधिक और सीटें कम होने की वजह से मेरिट अधिक जा रही है।

यही कारण है कि पहली काउंसलिंग में मात्र 8500 अभ्यर्थी ही पहुंचे।

दूसरी काउंसलिंग के लिए जो मेरिट जारी की गई है, उसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि इसमें भी कहीं पहली काउंसलिंग जैसा ही हश्र न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed