फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   29 villagers duped of lakhs of rupees in the name of providing Prime Minister's housing

Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 29 ग्रामीणों से लाखों की ठगी

Fri, 10 Apr 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
29 villagers duped of lakhs of rupees in the name of providing Prime Minister's housing
निगोहां के लालताखेड़ा गांव में प्रदर्शन करतीं आवास के नाम पर ठगी गईं महिलाएं। 
निगोहां। क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 29 ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगने का कथित मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल व थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। बुधवार को पीड़ितों ने मांगों के समर्थन में गांव में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि एक महिला व उसके पति ने खुद को मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि का करीबी बताकर लोगों से चार हजार से 85 हजार रुपये तक वसूले, लेकिन किसी को भी अभी तक आवास नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडेय ने वसूली से पल्ला झाड़ते हुए उक्त मामले में मोहनलालगंज पुलिस सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर स्वयं शिकायत करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अनुज तिवारी का कहना है कि पीड़ितों ने लिखित शिकायत की है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed