फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   29 IAS and 14 IPS Transfers by UP government in uttar pradesh

सीएम योगी ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव, 29 आईपीएस और 14 पीपीएस के हुए ट्रांसफर

Tue, 27 Nov 2018 11:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
29 IAS and 14 IPS Transfers by UP government in uttar pradesh

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए 29 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिया। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर सहित 14 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। 

विज्ञापन


नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाकर साइड लाइन कर दिया गया है। इनमें से ज्यादातर के खिलाफ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, यहां तक कि मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों के निर्देशों तक को नजरअंदाज करने की शिकायतें थीं। कई अफसरों के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने शिकायतें की थीं।
विज्ञापन


जिन अफसरों से जिलों का प्रभार वापस लेकर मुख्यालय या अन्य पदों पर भेजा गया है, उनमें गोरखपुर, झांसी, प्रतापगढ़, खीरी, बलरामपुर, बाराबंकी, मऊ, रायबरेली व गोंडा के पुलिस कप्तान शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में डॉ. सुनील गुप्ता, झांसी में डॉ. ओमप्रकाश सिंह, अंबेडकरनगर में शालिनी, रायबरेली में सुनील कुमार सिंह, गोंडा में राकेश प्रकाश सिंह, खीरी में पूनम, मऊ में सुरेंद्र बहादुर को नया कप्तान बनाया गया है। इसी तरह ललितपुर में मिर्जा मंजर बेग, एस आनंद को प्रतापगढ़, गनेश प्रसाद साहा को बांदा, अमित कुमार को बलरामपुर, डॉ. सतीश कुमार को बाराबंकी, रोहित सिंह सजवान को महराजगंज का कप्तान बनाया गया है।





 

गोरखपुर के एसएसपी शलभ माथुर को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसपी के तबादले को मुख्यमंत्री की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि हाल में ही गोरखपुर के सीओ ट्रैफिक को भ्रष्टाचार की शिकायतों पर मुख्यमंत्री का कोपभाजन होना पड़ा था। 

वहीं कई ऐसे जिलों के कप्तानों को हटाए जाने के पीछे उनकी निष्क्रियता को वजह माना जा रहा है। आईपीएस के अलावा 14 पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें सभी अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed