फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   29 councilors created ruckus in the collectorate

Lucknow News: 29 सभासदों का कलेक्ट्रेट में हंगामा

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
29 councilors created ruckus in the collectorate
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के चेयरमैन और सभासदों के बीच की रार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 34 में से 29 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। विकास कार्यों को कराने पर घालमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि चेयरमैन ने हम लोगों को गुमराह कर खुद से 40 लाख रुपये के कार्य कराने का प्रस्ताव पास करा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्डों में विकास कार्य ठप हैं। हम लोगों की बात की अनदेखी की जा रही है। सभी ने डीएम से मुलाकात की और ज्ञापन देकर विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। डीएम हर्षिता माथुर ने जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सभासद बृजेश पांडेय, सतीश कुमार मिश्रा, पुष्पा यादव, सरिता, संजय श्रीवास्तव, जमुना, शबिस्ता बृजेश, कुसुमा, सुनीता पाल, मोहित सिंह, नूरजहां, आशा सिंह, परमजीत सिंह गांधी, श्रवण कुमारी आदि सभासदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वार्डों में न तो इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जा रहा और न ही लाइटें लगवाई जा रही हैं। साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान के नाम पर किया खेल
स्मॉग हगन (पानी छिड़काव वाली मशीन) बिना बोर्ड की स्वीकृत से 45 लाख, रोड स्वीपिंग मशीन 96 लाख में खरीदी गई, जो बाजार मूल्य से अधिक है। इनकी खरीद में कमीशनबाजी की गई। इसकी जांच कराई जाए।
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइंस, सिविल लाइंस चौरााह पर इलेक्ट्रानिक सिग्नल लगवाए जा रहे हैं। बिना बोर्ड की सहमति के कार्यदायी संस्था का भुगतान करा दिया गया। भुगतान के नाम पर खेल किया गया। इसकी जांच हो।
नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से फर्जी श्रमिकों को काम दिखाकर भुगतान कराया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के कार्य में फर्म का मनमाने तरीके से चयन किया गया है। योजना पूरी तरह से फेल है। वार्डों में गंदगी फैली है। बावजूद फर्म का भुगतान कराया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।
शहर में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने पर ही विकास कार्य कराए जाते हैं। सभासद बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। यह उचित नहीं है।

शत्रोह्न सोनकर, पालिकाध्यक्ष

नहीं है कोई गड़बड़ी
बकायदा प्रस्ताव बनाकर शहर में विकास कार्य कराए जाते हैं। कहीं पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। सभासदों से बातचीत कर जल्द उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed