फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   28.70 lakh rupees stolen from businessman

Lucknow News: कारोबारी के 28.70 लाख रुपये हड़पे

Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
28.70 lakh rupees stolen from businessman
लखनऊ। गोमतीनगर के विजेंद्र खंड निवासी कारोबारी मो. फैज ने कार बाजार के मालिक इंदिरानगर के लक्ष्मणपुरी के मो. वसीम व उनकी पत्नी रेशमा पर 28.70 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। दंपती के दो साथियों ने उन्हें धमकाया भी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर महानगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

फैज के मुताबिक वर्ष 2020 में परिचित एहतराम उल्ला और वह कार बेचने-खरीदने का कारोबार करना चाहते थे। तभी उनकी मुलाकात महानगर स्थित यश कार बाजार के मालिक वसीम व उनकी पत्नी रेशमा से हुई। दंपती ने 50 लाख रुपये में कार की डिलीवरी करने की बात कही।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि वह आधा पैसा भी दे दें तो डिलीवरी कर देंगे। झांसे में आए फैज ने फरवरी 2023 में 28.70 लाख रुपये दे दिए। फिर भी कार की डिलीवरी नहीं हुई। दो वर्ष तक आनाकानी करने पर फैज जून में वसीम के दफ्तर पहुंचे। इस पर वसीम, रेशमा व दो अज्ञात ने गाली-गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके आदेश पर महानगर पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed