{"_id":"5fb7f1cb8ebc3e9bf96c6240","slug":"2858-new-corona-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, सर्वाधिक मरीज लखनऊ में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, सर्वाधिक मरीज लखनऊ में मिले
Fri, 20 Nov 2020 10:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की जांच बढ़ते ही संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को कोरोना के 2,858 नए मरीज मिले हैं। यह बृहस्पतिवार को मिले मरीजों की संख्या 272 अधिक है। वर्तमान में प्रदेश में 23,357 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
वहीं, अब तक कुल 5,21,228 संक्रमित मिल चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 1,61,888 सैंपल की जांच की गई है। जबकि अभी तक कुल 1,76,36,904 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, बीते 24 घंटे में 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 7,500 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।
अवध में सर्वाधिक मरीज लखनऊ में मिले
लखनऊ में शुक्रवार को 382, रायबरेली में 40, अमेठी में 33, बाराबंकी में 26, सुल्तानपुर में 22, अयोध्या में 21, गोंडा में 11, बहराइच व श्रावस्ती में 8-8, बलरामपुर में दो और अंबेडकरनगर एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन