{"_id":"607962fddeff0709d9486221","slug":"27426-new-cases-of-corona-in-up-6598-cases-in-lucknow-103-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 27426 नए मामले, लखनऊ में 6598 केस, 103 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 27426 नए मामले, लखनऊ में 6598 केस, 103 मरीजों की मौत
Fri, 16 Apr 2021 10:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:40 PM IST
सार
प्रदेश में शुक्रवार को 27426 नए मरीज मिले हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में 6598 नए केस आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में शुक्रवार को 27426 नए मरीज मिले जबकि 103 मरीजों की मौत हो गई है। ;यूपी में अब एक्टिव केस की संख्या 150676 हो गई है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 223307 लोगों की जांच की गई। अब तक तीन करोड़ 78 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। शुक्रवार को एक तरफ 27426 नए मरीज मिले हैं तो दूसरी तरफ विभिन्न अस्पतालों और होम क्वारंटीन में रहने वाले 6429 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
24 घंटे में मिले केस
लखनऊ में 6598, प्रयागराज में 1758, कानपुर नगर में 1403, वाराणसी में 2344, गाजियाबाद में 595, गौतमबुद्धनगर में 497, गोरखपुर में 846, मेरठ में 581, बरेली में 378, झांसी में 653, मुरादाबाद में 420, आगरा में 306, बलिया में 476, बाराबंकी में 379, लखीमपुर खीरी में 556, जौनपुर में 530, मथुरा में 220, देवरिया में 266, रायबरेली में 231, आजमगढ़ में 278, बुलंदशहर में 238, हरदोई में 228, सोनभद्र में 477, चंदौली में 360, प्रतापगढ़ में 263, सुल्तानपुर में 366, गोंडा में 209, ललितपुर में 218, औरैया में 264 मरीज मिले हैं। अन्य जनपदों में 200 से कम पॉजिटिव के सामने आए हैं।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई मौत
प्रदेश में कुल 103 लोगों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में सर्वाधिक 35, प्रयागराज में चार, कानपुर नगर में सात, वाराणसी में पांच, गौतम बुद्ध नगर में दो, मेरठ में दो, बलिया में पांच, अमेठी में पांच, मुजफ्फरनगर में तीन, रायबरेली में 4, हरदोई में तीन, इटावा में तीन, गाजीपुर में तीन लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन