{"_id":"6093e03e8ebc3ecd8c08a1f3","slug":"26780-new-corona-cases-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट, आज 26780 नए मामले, 353 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट, आज 26780 नए मामले, 353 की मौत
Thu, 06 May 2021 08:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 May 2021 08:26 PM IST
सार
यूपी में बृहस्पतिवार को 26780 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 353 की मौत हुई है। कुल 28902 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बृहस्पतिवार को 26780 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 353 की मौत हुई है। कुल 28902 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में नए मरीजों की संख्या बीते एक सप्ताह में अब तक की सबसे कम संख्या है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 259844 हो गई है। इस तरह बीते एक सप्ताह में एक्टिव मरीजों की संख्या में 50939 की कमी आई है। 30 अप्रैल 2021 को प्रदेश में 310783 एक्टिव मरीज थे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1425916 लोग संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1151571 मरीज संक्रमण विहीन हो चुके हैं। कुल 14501 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 199096 मरीज वर्तमा में होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 42258373 नमूनों की जांच की गई है। मंगलवार को कुल 225670 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1.12 लाख नमूने आरटीपीसीआर तकनीक से जांचें गए हैं।
विज्ञापन
24 घंटे में कम हो गए 05 हजार मरीज
यूपी में 24 घंटे में मरीजों की संख्या में 05 हजार की कमी आई है। 05 मई को प्रदेश में 31165 मरीज मिले थे। जबकि 06 मई को 26780 मरीज मिले हैं। बुधवार को लखनऊ में 1865, मुुरादाबाद में 1303, गौतमबुद्ध नगर 1227, मेरठ में 1167, बदायूं में 1057, मरीज मिले हैं। जबकि गोरखपुर में 991, गाजियाबाद में 953, वाराणसी में 796, शाहजहांपुर में 785, कानपुर नगर में 782, झांसी में 717, मुजफ्फर नगर में 704, सहारनपुर में 687 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में 65 की मौत
प्रदेश में सबसे अधिक 65 मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसके बाद कानपुर नगर में 49, मुजफ्फर नगर में 21, गाजियाबाद में 15, गौतमबुद्ध नगर में 13, मेरठ में 12, वाराणसी में 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 353 मरीजों की मौत हुई है।
एक सप्ताह में कम हुए 50 हजार से अधिक एक्टिव मरीज
प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 2,59,844 हो गई है। इस तरह बीते एक सप्ताह में एक्टिव मरीजों की संख्या में 50,939 की कमी आई है। गत 30 अप्रैल को प्रदेश में 3,10,783 एक्टिव मरीज थे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 14,25,916 संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 11,51,571 संक्रमण विहीन हो चुके हैं। कुल 14501 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल 2,25,670 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1.12 लाख नमूने आरटी-पीसीआर तकनीक से जांचें गए।