{"_id":"65eb584e417437abae040350","slug":"26-km-road-built-with-rs-22-crores-easy-way-for-50-thousand-population-lucknow-news-c-102-1-slko1037-111028-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 22 करोड़ से तैयार हुई 26 किमी सड़क, 50 हजार आबादी की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 22 करोड़ से तैयार हुई 26 किमी सड़क, 50 हजार आबादी की राह आसान
Fri, 08 Mar 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
मास्टरबाग। कुंवरगड्डी से कम्भारिया पुल-मानपुर मार्ग से जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क को 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कर लिया गया है। 26.1 किलोमीटर लंबी यह सड़क 25 से अधिक गांवों की 50
हजार आबादी की राह आसान बनाएगी। इस सड़क का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की मद के तहत तैयार किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो बीते कई दशकों से अच्छी सड़क से जिला मुख्यालय तक जाने का इंतजार रहता था। अक्सर सुबह जिला मुख्यालय जाने के बाद वापस लौटने में रात हो जाती थी। जर्जर मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता था। अब यह सड़क गांवों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
यह सड़क दौलतपुर, कैमा , जगदीशपुर कम्भारिया , नेवादा ,दहैया ,दहावा, बंशीपुर, न्यूराजपुर, शिवपुरी , तिवारीपुर सेमरा संग अन्य दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए वरदान बन गई है। जगदीशपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय तक जाने में बिसवां या कमलापुर होते हुए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। यह रास्ता बनने से लोगों की राह आसान हो गई। वहीं, हरिहरपुर जमरखा के प्रधान कन्हैयालाल ने बताया कि पूर्व में जर्जर मार्ग से गुजरने पर ग्रामीण हिचकते थे। बहुत परेशानी होती थी। अब राह आसान हो गई है।