{"_id":"62aac41175e2ad25ad24a79d","slug":"26-injured-in-an-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: सुल्तानपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पिकअप से टकराई, 26 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: सुल्तानपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पिकअप से टकराई, 26 घायल
Thu, 16 Jun 2022 11:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:18 AM IST
सार
यूपी के सुल्तानपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस एक पिकअप से टकरा गई। हादसे में 26 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तेलंगाना जिले के हमम इलाके के लोग बस से 10 जून को गया, अयोध्या और काशी के दर्शन के लिए निकले थे। ये सभी गया के बाद 13 जून को अयोध्या में रामलला के दर्शन को पहुंचे। बुधवार की देर रात सभी काशी दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सुबह करीब 3:30 बजे सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा के पास पहुंची तो बस ड्राईवर को झपकी आ गई। इस बीच बेकाबू बस आगे जा रही आम लदी पिकअप में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस पर सवार 26 लोग घायल हो गए। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने सभी को लंभुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घायलों के नाम :
वेंकटेश बालू (76)
आर नारायण (65)
सरस्वती (60)
वेंकता रामा नाएमा (70)
विनिममा (60)
जीलीला (60)
सुगनममा (70)
विविययम (75)
श्रीकुमारी (38)
नागेश्वर राव (55)
गनानन श्री (15)
वेंकटारामा नारममा (72)
इयरा बाबू (45)
अन्नपूर्णा (65)
रवींद्र राजू (65)
वेंकट रमन (50)
नागेश्वर राव भदरैया (56)
शाही गणेश (16)
श्रीलक्ष्मी (49)
सविता (51)
लक्ष्मी नारायण (62)
उपेंद्र (58)
वेंकटया (60)
बस क्लीनर (25)।